All Media Press Club

News Menu
Homeताज़ा खबरशिक्षा और समानता का संकल्प: फुले जयंती पर कांग्रेसियों ने ली लोकतंत्र...

शिक्षा और समानता का संकल्प: फुले जयंती पर कांग्रेसियों ने ली लोकतंत्र रक्षा की शपथ”

ब्यावर |ब्लॉक कांग्रेस कमेटी द्वारा महात्मा ज्योतिबा फुले की 199वीं जयंती के अवसर पर शनिवार को सतपुलिया स्थित स्मारक पर पुष्पांजलि अर्पित कर ‘संगठन बढ़ाओ-लोकतंत्र बचाओ’ अभियान और ‘सामाजिक न्याय व सुरक्षा सप्ताह’ का भव्य शुभारंभ किया गया।

महात्मा फुले के विचारों से मिलेगी मजबूती: श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट अजय शर्मा ने कहा कि महात्मा फुले ने सत्यशोधक समाज के जरिए जिस समानता का सपना देखा था, आज कांग्रेस उसी परंपरा को आगे बढ़ा रही है। उन्होंने कहा कि यह अभियान गांव-गांव और वार्ड स्तर तक पहुंचकर वंचित वर्गों को सशक्त करेगा।

नेताओं ने सरकार को घेरा : कार्यक्रम में वरिष्ठ नेताओं ने केंद्र व राज्य सरकार की नीतियों पर कड़ा प्रहार किया:

आशीषपाल पदावत (प्रदेशाध्यक्ष, खनन प्रकोष्ठ) ने बेरोजगारी और महंगाई को लेकर भाजपा सरकार को कटघरे में खड़ा किया।

पारस पंच (कांग्रेस प्रत्याशी) ने स्थानीय निकाय चुनाव टालने को “तानाशाही” और राजस्थान की वर्तमान सरकार को “पर्ची सरकार” करार दिया।

पूर्व विधायक माणक डाणी और नगर अध्यक्ष भरत बाघमार ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन को मजबूत करने की अपील की।

14 अप्रैल तक चलेंगे विशेष कार्यक्रम: ब्लॉक अध्यक्ष अजय शर्मा ने बताया कि 11 से 14 अप्रैल (अंबेडकर जयंती) तक यह विशेष सप्ताह चलेगा। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता दलित और पिछड़ी बस्तियों में जाकर जनसंवाद करेंगे, प्रतिभाशाली व्यक्तियों का सम्मान करेंगे और युवाओं को उनके संवैधानिक अधिकारों के प्रति जागरूक करेंगे।

प्रमुख उपस्थिति : इस अवसर पर अल्पसंख्यक विभाग जिलाध्यक्ष अजमत काठात, ओबीसी जिलाध्यक्ष कैलाश गहलोत, सेवादल जिलाध्यक्ष विक्रम सोनी, एससी प्रकोष्ठ जिलाध्यक्ष बिरदीचन्द खोरवाल सहित भारी संख्या में कांग्रेस पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular