All Media Press Club

News Menu
Homeराजस्थानडीगश्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कलयुग में मोक्ष, आध्यात्मिक शांति और पापों के...

श्रीमद्भागवत कथा का श्रवण कलयुग में मोक्ष, आध्यात्मिक शांति और पापों के नाश का सर्वोच्च साधन माना गया है – चन्द्रमोहन आचार्य।

संवाददाता, मनोज पाराशर, डीग

मनोज पाराशर तन्नू/ कंट्री विजन/ डीग। शहर के नगर रोड स्थित डांक बंगला के पास बंसल परिवार नाहरौली वाले द्वारा श्री मद्भागवत कथा सप्ताह के सातवें दिन भागवताचार्य पंडित चन्द्रमोहन जी महाराज ने विभिन्न प्रसंगों की कथाओं का वर्णन किया।
इस दौरान कथा में गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने पहुंचकर कथा का श्रवण किया।जहां पूज्य भागवताचार्य एवं आयोजन समिति के योगेश बंसल द्वारा मंत्री का माला व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया।
इस अवसर पर पूज्य पंडित भागवताचार्य चंद्र मोहन आचार्य ने कहा कि भागवत के संदेश को अपने दैनिक जीवन में किस तरह उपयोग में लाया जा सकता एवं अपने जीवन को धर्म के मार्ग पर अग्रसर कर कल्याण किया जा सकता है, इस बारे में बताया गया।
वहीं मंत्री जवाहर सिंह बेढ़म ने प्रदेश में शांति , सद्भाव एवं भाईचारा बनाए रखने की कामना की।
इस अवसर पर सतीश बंसल, भ्रष्टाचार विरोधी मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष चंद्रभान गुप्ता, सुभाष बंसल ,धर्मेंद्र जैन, हुकुम सिंह सरपंच, मनोज तौमर , भानू बंसल , डॉक्टर रवि बंसल , खगेश बंसल अजय बंसल ,लोकेश बंसल , विनोद चाहर , राहुल खंडेलवाल , विरमा देवी , कमलेश बंसल , सुनीता बंसल , नीतू बंसल , रीना बंसल ,भावना बंसल मौजूद रहे ।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular