All Media Press Club

News Menu
Homeताज़ा खबरआगरा कैंट-असारवा ट्रेन का रुपबास ठहराव बंद होने से जनता में भारी...

आगरा कैंट-असारवा ट्रेन का रुपबास ठहराव बंद होने से जनता में भारी आक्रोश,,,

संवाददाता, विष्णु धाकड़

`रेल मंत्री को पत्र लिखकर असारवा एक्सप्रेस ट्रेन के ठहराव की मांग

रूपबास अखिल राजस्थान जन विकास मंच के प्रदेश अध्यक्ष एवं वरिष्ठ शिक्षक नेता हरि शंकर शर्मा ने रेल मंत्री, महाप्रबंधक प्रयागराज, मंडल प्रबंधक रेलवे आगरा को पत्र लिखकर सवारी गाड़ी संख्या 20177 व20178 असारवा से आगरा कैंट व आगरा कैंट से असारवा के मध्य संचालित गाड़ी को तत्काल रूपबास रेलवे स्टेशन पर ठहराव की मांग की है।
प्रदेश अध्यक्ष हरिशंकर शर्मा ने रेल मंत्री व अधिकारियों को पत्र प्रेषित कर लिखा है कि पूर्व में सवारी गाड़ी संख्या 01919व 01920 आगरा कैंट से असारवा तथा असारवा से आगरा कैंट तक संचालित थी। जिसका ठहराव रूपबास रेलवे स्टेशन पर था। इस गाड़ी से लगभग 60 किलोमीटर परिसीमन क्षेत्र खैरागढ़, सरैधी, सैपऊ, तसीमौ ,धौलपुर, बाड़ी, बसेड़ी, जारगा, कंचनपुर ,खंनुवा, महलपुर काछी, दाहिना गांव ,सैदपुरा ,व रूदावल क्षेत्र के बाशिंदे मांडलगढ़, चित्तौड़गढ़, उदयपुर ,हिम्मतनगर अहमदाबाद व असारवा में श्रमिक व व्यापार कार्य करते हैं तथा लगभग 300 से 400 यात्रियों का आना-जाना होता था लेकिन अप्रैल माह से गाड़ी का नंबर01919 व 01920 के स्थान पर 20177 व 20178 परिवर्तन कर गंगापुर सिटी के बाद आगरा कैंट ठहराव कर दिया गया जिसके कारण इस स्टेशन के लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है जिसको लेकर जनता मे भारी आक्रोश व्याप्त है। राजस्व एवं यात्री भार में ईदगाह आगरा के बाद दूसरे स्थान पर है।गंगापुर सिटी से आगरा कैंट की दूरी लगभग 200 किलोमीटर तथा 4 घंटे का सफर है। रूपवास रेलवे स्टेशन पर ठहराव बंद होने से इन यात्रियों को 70 से 80 किलोमीटर दूर आगरा कैंट से मजबूरी में सफर करना पड़ रहा है जिसके कारण आर्थिक व समय की बर्बादी झेलनी पड़ रही है। प्रदेश अध्यक्ष ने बताया कि भरतपुर सांसद श्रीमती संजना जाटव ,पूर्व सांसद श्रीमती रंजीता कोली व वर्तमान विधायक श्रीमती डॉक्टर रितु बनावत बयाना को भी पत्र की प्रतिलिपि भेजकर अपने स्तर पर कार्रवाई सुनिश्चित करने का निवेदन किया गया है।

RELATED ARTICLES

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Most Popular