प्रशिक्षक प्रशिक्षण केंद्र

इसके अंतर्गत “ऑल मीडिया प्रेस क्लब” के द्वारा राजस्थान के सम्पूर्ण जिलों मे प्रशिक्षक प्रशिक्षण केंद्र संचालित किये जायेंगे, जिसमे किसी भी संकाय मे स्नातक अभ्यर्थी ही प्रशिक्षण ले सकेंगे जिनकी आयु 21 वर्ष या ज्यादा हो। इनका प्रशिक्षण इनको प्रशिक्षक बनाने के लिए दिया जायेगा।
प्रशिक्षण प्रशिक्षण के लिए शर्ते व सुविधाएं :

1 योग्यता : स्नातक (किसी भी संकाय मे )

2 आयु : 21 वर्ष

3 प्रशिक्षक प्रार्थी : युवक/युवती

4 प्रशिक्षण फीस : 2000/रूपये प्रति माह

5 एरिया : स्वयं का गृह जिला

6 प्रशिक्षण की अवधि : 4 माह

7 प्रशिक्षण का समय : सप्ताह मे 3 दिन थ्योरी कक्षा 45 मिनट्स की

8 प्रशिक्षण मे फील्ड कार्य : प्रशिक्षण मे रोजाना अपनी सीनियर की गाइड लाइन के अनुसार फील्ड का कार्य भी करना अनिवार्य है।

9 प्रशिक्षण मे खर्चा : प्रशिक्षण मे थ्योरी क्लास के बाद मार्केट से जो विज्ञापन आता है उसका 50% दिया जायेगा।

10 प्रशिक्षण पश्चात् जॉब : “ऑल मीडिया प्रेस क्लब” स्वयं के पत्रकार प्रशिक्षण केंद्र मे ही जॉब देंगे, लेकिन वह जॉब संभाग के किसी भी जिले मे दे सकते।

11 प्रशिक्षण पश्चात् जॉब मे कार्य : प्रशिक्षण पश्चात् “ऑल मीडिया प्रेस क्लब” के द्वारा संचालित पत्रकार प्रशिक्षण केंद्र मे ही एक शिक्षक की तरह पत्रकार प्रशिक्षण केंद्र मे नये प्रशिक्षु क़ो थ्योरी क्लास मे पढ़ाना रहेगा।

12 प्रशिक्षण पश्चात् सैलरी : “ऑल मीडिया प्रेस क्लब” द्वारा संचालित पत्रकार प्रशिक्षण केंद्र मे एक बेच क़ो 45 मिनट्स पढ़ाने का 2500/रूपये दिए जायेंगे, इसके अलावा प्रशिक्षक क़ो महीने मे 10 इंटरव्यू लेने होंगे उनमे प्रत्येक इंटरव्यू का 1500/रूपये दिया जायेगा। इस प्रकार से प्रशिक्षण केंद्र और इंटरव्यू के 25000/रूपये मासिक सैलरी मिल सकेगी।

13 ब्रेकिंग न्यूज़ व स्टोरी मे खर्चा : प्रशिक्षक क़ो कोइ अच्छी ब्रेकिंग न्यूज़ व अच्छी स्टोरी बनाकर देने पर भी खर्चा दिया जायेगा।

14 प्रमाण पत्र : “ऑल मीडिया प्रेस क्लब” के द्वारा प्रशिक्षण के पश्चात कैंडिडेट क़ो प्रमाण पत्र भी देंगे।