“ऑल मीडिया प्रेस क्लब राजस्थान” मै सम्पूर्ण राजस्थान के सभी संभागों मै से प्रत्येक संभाग का एक अधिकारी होगा, जो अपने संभाग की पुरे महीने की जानकारी मुख्य कार्यालय राजस्थान क़ो देगा। संभाग अधिकारी का कार्य ये रहेगा की उसके संभाग मै जितने प्रशिक्षण केंद्र संचालित है उनकी देख रेख करें, समय समय पर संभाग मै संचालित प्रशिक्षण केंद्रों का निरिक्षण करना, जब वह प्रशिक्षण केन्द्रो का निरिक्षण करने जायेगा तब आने जाने, रहने खाने का खर्चा बिल देने पर प्रेस क्लब राजस्थान के द्वारा माह के अंत मै दे दिया जायेगा। संभाग अधिकारी का कार्य है की वह उसके अंडर मै आने वाले सभी जिलों की प्रत्येक माह जिला अधिकारी व सदस्यों की मीटिंग रखे व उनमे जो परेशानिया सामने आती है उनको मुख्य कार्यालय राजस्थान पर पहुचाये व उनका समाधान करें। संभाग अधिकारी क़ो उसके अंडर मै आने वाले सभी जिलों मै संचालित सभी प्रशिक्षण केंद्रों से आने वाली इनकम का कुछ % प्रतिशत प्रत्येक माह मिलेगा। संभाग अधिकारी क़ो प्रेस क्लब राजस्थान के मुख्य कार्यालय से लिखित मै नियम, शर्ते व सुविधाएं दी जायेगी और उनमे कुछ पाबंदिया भी होंगी।
Home संभाग अधिकारी